Header Banner

यूनाइटेड नेशन मिसेज इंडिया ने किया उद्घाटन

BY — July 7, 2017

तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

उदयपुर। संगिनी जेएसजी मेन एवं ब्लोसम के संयुक्त तत्वावधान में आरके मॉल में तीन दिवसीय राखी फेस्टिवल की शुभारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन यूनाईेटड नेशन मिसेज इंडिया 2016 डॉ. प्रीति पंवार सोलंकी ने किया।

पंवार ने कहा कि महिला उद्यमियों द्वारा महिला के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को लेकर लगायी जाने वाली इस प्रकार की प्रदर्शनी से ग्राहक एवं आयोजकों दोनों का हौसला बुलन्द होता है। संगिनी अध्यक्षा शकुन्तला पोरवाल ने बताया कि महिला उद्यमिता को विकसित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
ब्लोसम की खूशबू सुराणा ने बताया कि इस फेटिवल में राखियां कलकत्ता के महिलाओं के डिजायनर वस्त्रों एवं साड़ियों की एक लम्बी श्रृख्ंाला, जयपुर की ज्वैलरी,होम डेकोर उत्पाद आदि का महिलाआंे में काफी क्रेज देखा गया। फेस्टिवल में राखी एंव तीज से संबंधित विभिन्न उत्पादों को लेकर 25 से अधिक स्टॉले लगायी गई है। उदद्घाटन अवसर पर जेएसजी के नार्दन रिजन के पीआरओ आर.सीमेहता,जेएसजी मेन के अध्यक्ष पी.आर पोरवाल, सचिव श्याम सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष हरकलाल दुगड़,उपाध्यक्षा सरोज बोलिया,सचिव लक्ष्मी कोठारी, सचिव लक्ष्मीकान्त कोठारी,कोषाध्यक्ष सुमन पोरवाल,शशि कण्ठालिया, शशि चतुर, प्रमिला मेहता,उर्मिला सिसोदिया आदि मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply