Header Banner

गुरू पूर्णिमा पर शास्त्रीय संगीत की रसधार कल

BY — July 7, 2017

उदयपुर। संस्कार भारती एवं पं.जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुरू पूर्णिमा पर सरदारपुरा स्थित कुम्भा सभागार में सायं साढ़े छह बजे सप्त ऋषि सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

संस्कार भारती के उदयपुर इकाई अध्यक्ष डॉ. धर्म वीर वशिष्ठ ने बताया कि कला जगत के वरिष्ठ गुरुओं को सप्त ऋषि कला गुरु सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पं. जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच की संचालक श्रीमती शिखा बहल ने बताया कि इस अवसर पर शास्त्रीय संगीत की रसधार बहेगी जिसमें मुख्य आकर्षण गायन व सितार की जुगलबंदी होगी। इसमें मुम्बई के भेंडी बाजार घराने के युवा गायक पंकज राव एवं उदयपुर के युवा सितार वादक सौरभ देहलवी शिरकत करेंगे। समारोह में शहर की नवोदित प्रतिभा हरिजा पांडेय के कथक नृत्य प्रस्तुति भी होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply