शगुन एक्सपो राखी उत्सव-2017 आरम्भ

BY — August 2, 2017

उदयपुर। शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल वुमन क्लब द्वारा रक्षा बन्धन के उपलक्ष में आज से तीन दिवसीय शगुन राखी एक्सपो-2017 आज से सहेली मार्ग स्थित लेकवे स्टेट में प्रारम्भ हुई। उद्घाटन गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया की पत्नी श्रीमती अनिता कटारिया ने किया।

कटारिया ने कहा कि शगुन सेवा संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इन रोजगार मेलों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रही है। वह प्रशंसनीय है। संस्थापिका एवं प्रवक्ता सीमा भण्डारी ने बताया कि एक ही स्थान पर विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाकर महिलाओं को आगे लाने का प्रयास करने एवं कम लागत पर शहर की जनता को उपलब्ध कराने हेतु संस्था द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए प्रति दो माह में शगुन ढक्सपो का आयेाजन किया जाता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने बताया कि एक्सपो में महिलाओं ने पहले दिन डिजाईनर कुर्ती, साड़ी, इमीटेशन कुन्दन ज्वैलरी, स्टोन एडी एंव हेण्डमेड पर्स, कोटा डोरिया, कोटा सिल्क साड़ी, जरी, शिफोन सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की जमकर खरीददारी की। प्रथम महिलाओं की काफी भीड़ रही। प्रदर्शनी में पांच हजार तक की खरीद करने पर महिलाओं को एक निश्चित उपहार दिया जाएगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *