शहर में फिल्माया वीडियो एलबम गीत इबादत कल होगा लांच

BY — August 2, 2017

एक साथ 7 लाख व्युअर्स देखेंगे

उदयपुर। उदयपुर के उभरते युवा कलाकार एवं निर्माता मुकेश माधवानी द्वारा तैयार किये गये वीडियो एलबम इबादत 4 अगस्त को दुनिया के सबसे बड़े चैनल यूट्यूब पर एक विश्व स्तरीय कंपनी यूनिसिस द्वारा लेकसिटी मॉल स्थित हरी विला में लॉन्च किया जाएगा।

एम स्क्वायर प्रोडक्शन एण्ड इवेन्ट के प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि इस वीडियों एलबम की शूटिंग शहर के रमणीय स्थलों के अलावा गणगौर घाट एवं बडी तालाब पर कर शहर की खूबसूरती को दर्शाया गया है। इस एलबम के जरिये शहर की उभरती प्रतिभाओं को एक मंच भी दिलाने का भी प्रयास किया गया है ताकि आने वाले समय में वे बालीवुड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। यह शहर का पहला ऐसा एलबम होगा जिसे यू ट्यूब के चौनल यूनिसिस के 7 लाख से अधिक व्यूअर्स एक साथ देख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि माधवानी पिछले 12 वर्षो से राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर रहते हुए शहर में अनेक फिल्मों की शूटिंग करा कर देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया है। इबादत के प्रीमियर के दौरान एलबम की पूरी टीम एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। यूनिसिस कम्पनी ने अब तक यशराज फिल्मों के साथ मिलकर वाईआरएफ संगीत के डिजिटल वितरण के लिए बहुत काम किया है। इस कंपनी ने अब तक अनेक स्टारों सुखविंदर सिंह, अरिजित सिंह, रापारिया बालाम, कुणाल वर्मा इत्यादि के गाने लॉन्च किये। लॉन्च होने के बाद विभिन्न एप्स और साइट्स जैसे सावन, वाइन्क्स, गाना डॉट्स, मैं ट्यून्स आदि पर उपलब्ध होगा। आप इसे रिंग टोन, कॉलर ट्यूएन भी बना सकते है। गाने का निर्देशन कुणाल चुघ ने किया है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *