Header Banner

पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में ओरियंटेशन प्रोग्राम

BY — August 2, 2017

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ मे ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। नए आये छात्रो का सीनियर छात्रों द्वारा तिलक एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता सेवा निवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवसिंह चौहान थे जिन्होंने छात्रों को विधि के क्षेत्र मे करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं विधि के क्षेत्र मे सफलता प्राप्त करने के लिए तन्मयता से निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी। पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ के प्राचार्य डॉ. एमएल पितलिया ने छात्रों को महाविद्यालय में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई दी। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में सीनियर विध्यार्थी द्वारा अपने अनुभव शेयर किये गए। महाविद्यालय के कोर्डिनेटर डॉ. राहुल व्यास ने मुख्य वक्ता को धन्यवाद् दिया। संचालन तुष्टि जोशी ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply