Header Banner

पाटोत्सव पर कावड़यात्रियों ने किया अभिषेक

BY — August 8, 2017

महाकाल कावड़ यात्रा व भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित हुए हजारों कावडि़ये

उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति द्वारा आयड़ स्थित गंगाजी के चौथे पाये गंगोदभव शिव मंदिर में महाकालेश्वर कावड यात्रा समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष केके शर्मा, महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी के नेतृत्व में पं. दिलीप शर्मा द्वारा विधि विधान से पुजा आरती कर महाकाल मंदिर के लिये प्रस्थान हुई।

मुख्य अतिथि धर्मनारायण जोशी, विशिष्टे अतिथि मांगीलाल जोशी, नरेन्द्र पालीवाल, राधेश्यादम सिखवाल पार्षद हेमा भावसार थे। कावड यात्रा एवं शोभा यात्रा में सबसे पहले राष्ट्रध्वज, भगवान शिव की ध्वज पताका के बाद श्री बाल गणेश की झांकी, माँ पार्वती, भगवान शिव की विराजित प्रतिमा व गौ माता की झांकी कावड़ यात्रा व शोभा यात्रा में झांकियों के पीछे पुरूष एवं महिलाओं की लम्बी कावड़ यात्रा चल रही है। इसके साथ ही कई शिव भक्त पैदल पैदल चल कर भगवान शिव के जयकारे लगाते ढोल नगाड़ों व बेण्ड बाजों के साथ चल रहे थे। कावड़ यात्रा में 7-8 वर्ष के बच्चे जिन्होंने पूरी कावड यात्रा में कंधे पर कावड लेकर भगवान महाकाल को जलाभिषेक कराया। कावड़ यात्रा एवं शोभायात्रा को मार्ग में कई अग्रिम धर्म संगठनों द्वारा स्वागत किया गया जिसमें सुथारवाडा मित्र मण्डल, आयड़ विकास समिति, श्री रामसेना शूलधारिणी सेना, धर्मोत्सव सेवा समिति सहित शहर के कई धर्म संगठन थे। कई शिव भक्तों द्वारा स्वागत कर जल, फल, बिस्किट वितरित किये गए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply