Header Banner

अन्तर विद्यालयी देशभक्ति भाषण स्‍पर्धा में बेटियों को बचाने पर बल

BY — August 8, 2017

मुझे मत मारो, मुझे मत जलाओ

उदयपुर। रोटरी मेवाड़ और सर्व धर्म मैत्री संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अन्तर विद्यालयी देश भक्ति भाषण प्रतियोगिता का उदघाट्न मुख्य अतिथि फादर आनंद और सकीना बानू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मैत्री संघ अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मेवाड़ के वीर और सीनियर वर्ग में महिला सशक्तीकरण,शान्ति और सदभाव, पर्यावरण, मेवाड़ के वीर विषय थे।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विजेता प्रथम हिमांशी कोठारी महाराणा मेवाड़ विद्यालय की हिमांशी कोठारी, द्वितीय सेंट मैरिज तितरडीकी हिरण्या सोनी,तृतीय रियान इंटरनेशनल के प्रभरित गंभीर और सेंट अन्थोनी की चित्रांजली डामोर और सांत्वना स्थान पर द यूनिवर्सल स्कूल की नन्दिनी सिसोदिया और द स्कॉलर एरीना की साक्षी राणावत रही। सीनियर वर्ग में प्रथम सेंट मेरिज तितरडी की निकिता जैन, द्वितीय सेंट पॉल की उत्कर्ष अग्रवाल,तृतीय रियान इंटरनेशनल की मेघना तलदार और सांत्वना स्थान पर द स्कॉलर एरीना की विदुषी जैन विजयी रही।
मैत्री संघ के निदेशक फादर नॉर्बेर्ट हरमन ने बताया देश भक्ति प्रतियोगिता की अगली कड़ी में गुरुवार को चित्रकला प्रतियोगिता सेन्ट अन्थोनी,गोवर्धन विलास स्कूल में प्रातः नौ बजे आयोजित की जाएगी।
आज की प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग के करीब बत्तीस विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें सीडलिंग स्कूल, द स्कॉलरस् एरीना, सैफी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रियान इंटरनेशनल, सेंट पॉल , सेंट अन्थोनी गोवेर्धन विलास, शिशु निकेतन, सेंट मैरिज, द यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुरा, महिला मंडल, सेंट टेरेसा, जयदीप स्कूल, महाराणा मेवाड़, द विजन अकैडमी आदि कई विद्यालय शामिल थे।
रोटरी क्लब सचिव अभय मलारा ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही मार्मिक ओर आँखों मे नमी ला देने वाली बातें भाषण में कहीं जिसमें जैसे सृष्टि की उत्पत्ति का प्रारंभिक बीज हूँ मैं, रिश्तों को बनाने वाली रीत हूँ मैं, रिश्तों को प्यार में बाँधने वाली डोर हूँ। जिसने हर मुश्किल में संभाला, उस पिता की बेटी हूँ मैं, मुझे मत मारो, मुझे मत जलाओ, आपकी ज्ञान और अभिमान हूँ मैं, आपकी खुशी और उल्लास हूँ मैं, बेटी हूँ मैं,बेटी हूँ मैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply