Header Banner

बच्चों ने जाना फोटोग्राफी की तकनीक को

BY — August 22, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना एवं कमल डीजी स्टुडियों के संयुक्त तत्वावधान में आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के उपलक्ष में सीडलिंग स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में आस्टेªलिया के फोटोग्राफर क्रिस ने बच्चों को फोटोग्राफी की तकनीकें बतायी।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि बच्चों को यह भी बताया कि फोटोग्राफी में कौनसा एंगल फोटोग्राफर की जिंदगी बदल सकता है। इस अवसर पर हरदीप बक्षी, मधु सरीन, सहायक प्रांतपाल कविता मोदी, निर्वतमान अध्यक्ष भानूप्रतापसिंह धाबाई, तारीका धाबाई, सचिव शैलेन्द्र गुर्जर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply