Header Banner

बालिकाओं को दी आगे बढ़ने की प्रेरणा

BY — August 22, 2017

जसोदाबेन मोदी ने किया अंगीरा मल्टी कूज़िन रेस्टोरेंट का उद्घाटन

उदयपुर। जसोदाबेन मोदी ने आज सौ फीट रोड़ स्थित अंगीरा मल्टी कूज़िन रेस्टोरेंट का हिरणगमरी से. 14 के आश्रय सेवा संस्थान की 40 निर्धन बालिकाओं के साथ फीता काटकर कर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जसोदा बेन ने बालिकाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे बालिका बचाओं-बालिका पढ़ाओं एवं बालिका बढ़ाओं को आगे बढ़ाते हुए बालिकाओं को प्रेरणा दी कि वे जीवन में पढ़ लिख कर आगे बढ़े। बालिकाओं के पढ़ने से न केवल देश आगे बढ़ेगा वरन् वह अपने घर को भी समृद्ध कर पायेगी। पिछले कुछ वर्षो में नारी श्ािक्त बढ़ी है। जिस कारण आज लड़कियंा हर क्षेत्र में लड़कों से आगे निकल रही है।
इस अवसर पर रेस्टोरेंट के पार्टनर दीपक माहेश्वरी एवं नरेश बंदवाल ने बताया कि यह रेस्टोरेंट हमेशा बालिका बचाओं एवं बालिका पढ़ाओं की तर्ज पर संचालित होगा। रेस्टोरेंट खाना नवीन शोध के साथ पेश किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply