Header Banner

कांता भटनागर पुरुषार्थ सम्मान सुंदर कंवर को

BY — August 31, 2017

विज्ञान समिति में हुआ कार्यक्रम
प्रथम महिला अधिवक्ता सहित कई खिताब थे उनके नाम

उदयपुर। न्यायमूर्ति कांता भटनागर की स्मृति में गुरुवार को विज्ञान समिति के स्थापना दिवस पर अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में कांता भटनागर पुरुषार्थ सम्मान देबारी (गिर्वा) की आशा एवं आंगनवाड़ी सहयोगिनी श्रीमती सुंदर कंवर को दिया गया।

उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तींकरण के क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने, परिवार कल्याण, शिशु स्‍वास्‍थ्‍य, प्रसूति, महिला समूह गठन, कृषि और उद्योग सम्बन्धी प्रशिक्षण आदि कार्यों के लिए दिया गया।
श्रीमती भटनागर की दोहित्री प्राची भटनागर ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2015 में आरंभ किया गया था। महिलाओं को शिक्षा और सशक्तिकरण के न्यायमूर्ति कांता भटनागर के प्रयासों और भावनाओं को जीवंत रखने का एक प्रयास के निहितार्थ यह सम्मान है। उन्होंने अपने जीवनकाल में मेवाड़ की प्रथम महिला अधिवक्ता, प्रथम महिला न्यायाधीश राजस्थान, जिला एवं सत्र न्या‍याधीश जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, उत्तर भारत की प्रथम महिला उच्च न्यायालय न्यायाधिपति, प्रथम महिला मुख्य न्यायमूर्ति मद्रास हाईकोर्ट के पदों को सुशोभित किया। कार्यक्रम में एमपीयूएटी के कुलपति प्रो. उमाशंकर शर्मा, नगर विकास प्रन्यास के चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, भटनागर की पुत्री ज्योति भटनागर, आरसी भटनागर ने यह सम्मान सुंदर कंवर को प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन उनकी दोहित्री प्रतीचि भटनागर ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply