Header Banner

तेयुप की विराट भक्ति संध्या कल

BY — September 1, 2017

आचार्य भिक्षु के निर्वाण दिवस पर आयोजन

उदयपुर। तेरापंथ की आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु के 215 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार को तेरापंथ युवक परिषद की ओर से टाउनहाल स्थित सुखाड़िया रंगमंच पर विराट भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें बेंगलोर के भजन गायक कमल सेठिया मुख्य संगायक होंगे।

परिषद अध्यक्ष अरुण मेहता ने बताया कि भक्ति संध्या श्री विजय कुमार सुराणा की स्मृति में सायरदेवी सुराणा की ओर से प्रायोजित श्भिक्षु श्रद्धा स्वरश् इस संध्या के मुख्य अतिथि सायरदेवी सुराणा, राजीव और हर्ष सुराणा होंगे। अध्यक्षता तेरापंथ जैन मेवाड़ कांफ्रेंस के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत करेंगे।
परिषद सचिव कमलेश परमार ने बताया कि समारोह के सम्माननीय अतिथियों में समरसिंह धीरेंद्र तुषार मेहता, सुभाष प्रदीप सोनी, अरुण नीरज कोठारी, आर्ची बिल्डमार्ट, लक्ष्मण शाह, मिश्रीलाल सिद्धार्थ लोढ़ा, प्रकाश अजित छाजेड़, पुष्पा कर्णावट, संतलाल विकास डागा, शांतिलाल महेंद्र सिंघवी, शोभा टायर्स एन्ड ट्रेवल्स, अर्जुनसिंह निर्भयसिंह लोकेश बाबेल, सुरेंद्र कुमार प्रवीण कोठारी, अरविंद नवीन कच्छारा और विजयसिंह अशोक दोषी होंगे।
संध्या के संयोजक दीपक सिंघवी ने बताया कि समारोह गौरव के रूप में श्रीमती मोहनदेवी लादूलाल भगवतीलाल शुभकरण मेडतवाल तथा अशोक रौनक आशीष सुराणा शिरकत करेंगे। संध्या शाम ठीक 7.30 बजे आरम्भ हो जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply