Header Banner

श्रुति मिस और अंजली मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान

BY — September 11, 2017

फैशन शो में दिखी भारतीय एवं पश्चिमी संस्कृति की छटा

उदयपुर। कॉलेज विद्यार्थियों की संस्था अपेक्स एएमआई डॉट कॉम की ओर से मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान प्रतियोगिता का फिनाले टाउनहॉल के सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित किया गया।

मिस ब्यूटी ऑफ राजस्थान की विजेता मिस श्रुती श्रीवास्तव बनी जबकि प्रथम रनर अप नवनिधिसिंह तथा द्वितीय रनर अप काव्या स्वरूपरही जबकि मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान की विजेता श्रीमती अंजली भावसार, प्रथम रनर अप परिधि भटनागर, द्वितीय रनर अप यशिता जैन रही।
इसमें राजस्थान के विभिन्न शहरों की चयनित 18 प्रतियोगियों ने तीन राउण्ड में भारतीय, पश्चिमी वेशभूषा पहन कर उसकी खूबसूरत छटां बिखेरी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं विशिष्ठ अतिथि मिस राजस्थान-2016 की विजेता गीतांजली थी।
कार्यक्रम में प्रथम चरण टेªडिशनल का आयोजित किया जिसमें 10 मिस एवं 8 मिसेज ने लंहगा चोली एवं प्लाजों में भारतीय वेशभूषा का शानदार प्रदर्शन कर ख्ूाब तालियंा बटोरी। महिलाएं जिस तरह से रेम्प पर कैट वॉक कर रही थी उनकी खूबसूरती देख कर मानो लग रहा था कि चांद धरती पर उतर आया। दूसरा राउण्ड टेलेन्ट राउण्ड आयोजित किया गया जिसमंे सभी प्रतियोगियों ने गीत-संगीत,नृत्य एवं एक्टिंग के जरिये अपने भीतर छिपे टेलेन्ट दिखा कर जजों को आकर्षित करने का प्रयास किया।
तृतीय राउण्ड वेस्टर्न का आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रतियोगी डिजाईनर यश जैन एवं प्रियंका गांधी द्वारा नित नये डिजाईन किये गये वस्त्र पहन कर अपनी प्रतिभा को सबके सामने प्रदर्शित किया। सभी प्रतियागियों के चेहरे पर सुन्दरता झलक रही थी।
इस अवसर पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से शहर की छवि राज्य एवं देशभर में एक सकारात्मक रूप में दिखाई देती है। उस छवि को देख कर देश-विदेश से पर्यटक उदयपुर आते है। इस अवसर पर एम स्क्वायर प्रोडक्शन के मुकेश माधवानी ने सभी से उदयपुर मं फिल्मसिटी लाने के लिये एकजुट होने का आव्हान किया।
प्रारम्भ में अपेक्स के निदेशक गोपाल गायरी एवं विशाल ने बताया कि अगले वर्ष शहर में मिस्टर मॉडल ऑफ राजस्थान का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य भर से प्रतिभागी भगा लेंगे। उन्होेंने बताया कि अपेक्स संस्था राज्य के टेलेन्ट को इस प्रकार के आयोजन से बाहर ला कर उनको एक मंच प्रदान करती है ताकि वे प्रतिभाएं देश-विदेश में देश की प्रतिभा का लोहा मनवा सके। आयोजन की सफलता में अपेक्स की प्रियंका गांधी,पूरणसिंह राजपूत, अक्षयसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम में उदयपुर, जयपुर, अलवर, अजमेर,राजसमन्द एवं पाली की युवतियों एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के एंकर ईश्वर एवं माही थे। प्रारम्भ में ग्लोरियस डांस एकेडमी की बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply