Header Banner

पेसिफिक स्कूल ऑफ लॉ में फ्रेशर पार्टी

BY — September 20, 2017

उदयपुर। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ में फ्रेशर पार्टी बुधवार को महाविद्यालय परिसर में हुई। शुरुआत पेसिफिक स्कूल ऑफ़ लॉ के कोर्डिनेटर डॉ. राहुल व्यास और मुख्य अतिथि डॉ. शंकर चौधरी और डॉ. आशा गलुण्डिया ने दीप प्रजवलित कर की।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को विधि के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए तन्मयता से निरंतर अध्ययन के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों मे भी भाग लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। संचालन प्रेक्षा गालव, सिद्धि जैन, रजत गौतम, रचना, सोफ़िया ने किया। कार्यक्रम में टोनी लोफोर्ड मिस्टर फ्रेशर, दिव्या जोशी एवं चेतना को सयुक्त रूप से मिस फ्रेशर चुना गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply