Header Banner

बालक को शिक्षा द्रोणाचार्य एवं चाणक्य के समान दें

BY — September 20, 2017

25 शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड

उदयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 राजकीय शिक्षकों को रोटरी क्लब रॉयल ने आयोजित एक समारोह में नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. डी.एस.चुण्डावत ने कहा कि रोटरी द्वारा राजकीय शिक्षकों को प्रदान किया जाने वाला नेशन बिल्डर अवार्ड उनके जीवन में एक नई प्रेरणा लेकर आएगा और उसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा।
विशिष्ट अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के टीच चेयरमैन आशीष चोर्डिया ने कहा कि रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा प्रारम्भ किया गया टीच अभियान से न केवल टीचर वरन् छात्र भी लाभान्वित होते है। टीच दोनों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाता है क्योंकि इस अभियान में शिक्षक को मिलने वाली ट्रेनिंग से शिक्षक अपने और अपने शिष्य के जीवन को नये मुकाम पर ले जाते।
चीरवा गांव स्थित राउमावि के वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि शिक्षक को अपने बालकों में शिक्षा द्रोणाचार्य एवं चाणक्य के समान ही देनी चाहिये ताकि शिष्य भी अर्जुन और चन्द्रगुप्त की तरह बनें।
प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष मुकेश जनवा ने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक रोटरी क्लब रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के नियमों के आधार पर उन राजकीय शिक्षकों को सम्मानित कर रहा है जिन्होंने प्रतिवर्ष छात्रों के हितों में एक सौ प्रतिशत दिया है।
ये हुए सम्मानित : अंत में सचिव डॉ. गजेन्द्र पुरोहित ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में यशवन्त मण्डावरा, राधिका मण्डावरा, वैभव राठौड़, नेहा राठौड़, दीपक काबरा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply