Header Banner

सजे माता के दरबार, घट स्थापना

BY — September 21, 2017

9 दिन तक रहेगी गरबा मंडलों में धूम

उदयपुर। आश्विन नवरात्रा गुरुवार से आरंभ हो गए। शक्तिपीठों पर आवश्यतक साज सज्जास की गई वहीं शाम को गरबा पांडालों में गरबा व डांडिया आयोजन हुए। सुबह से मंदिरों में भीड़ रही।

सुखदेवी माताजी बेदला, अम्बा माता, कालकामाता, आवरीमाता सहित अन्यी शक्तिपीठों में सुबह से श्रद्धालुओं की रेलमपेल रही। गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में गुरूवार को अभिजीत मुहूर्त में माता के मंदिर में प्रातः 11 बजे घट स्थापना की गई। मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गोड़ ने बताया कि माता जी का भव्य श्रृंगार किया जाकर नो कन्याओं का पूजन किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। पूरे मंदिर परिसर में लाईटों की रोशनी से जगमग किया गया। नवरात्रि के नो दिन अलग अलग तरह से माता का श्रृंगार किया जायेगा। प्रतिदिन सुबह 09 एवं सायं 07 बजे महाआरती की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply