रोटरी क्लब पन्ना : गरबा के पहले दिन फैशन शो

BY — September 21, 2017

नौ दिवसीय डांडियों की खनक शुरू
रूपल त्यागी खेलेगी अंतिम दो दिन

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना आमजन के लिये पहली बार गरबा रास ले कर आया है और ये नौ दिन तक सेलिब्रेशन मॉल के पीछे स्थित कृष्णा आशीर्वाद गार्डन में आयोजित किये जायेंगे। ये गरबे आज से प्रारम्भ हो गये।

क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि इन नौ दिनांे तक डांडियें खनकेंगे। जिसमें अंतिम दो दिन टीवी कलाकार रूपल त्यागी गरबा प्रेमियों के साथ गरबा खेलेगी। गरबा में आमजन का प्रवेश पास के जरिये होगा। सेन ने बताया कि प्रतिदिन करीब 500 से अधिक महिला-पुरूष एवं युवक-युवतियां गरबा खेल सकेंगे।
रूपल त्यागी सपने सुहाने लड़कपन के सीरियल में काम कर रही है। बिग बॉस 9 सीजन में भाग ले चुकी है। हमारी बेटियों का विवाह सीरियल में काम कर चुकी है। कन्नड़ फिल्म में काम कर चुकी है।
उमेश भारद्वाज ने बताया कि आज प्रथम दिन गरबा के साथ फैशन शो भी आयोजित किष गय। जिसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया।
सचिव शैलेन्द्र गुर्जर ने बताया कि नौ दिनों के दौरान प्रत्येक दिन पारम्परिक वेशभूषा में सर्वश्रेष्ठ गरबा खेलने वाले महिला-पुरूषों एवं युवक-युवतियों को पुरूस्कृत किया जाएगा। अंतिम दिन मेघा पुरूस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट ड्रेस्ड मेल एण्ड फीमेल को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। मुस्कान क्लब के साथ 28 को गरबा करेंगे। कमल गौड़,तारिका,भानू प्रतापसिंह धाबाई,राजेश शर्मा, जीएसआर मधु सरीन भी मौजूद थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *