Header Banner

अक्षय कुमार का दुलारा बना उदयपुर का हिरेन

BY — September 30, 2017

पहले ही एपिसोड में दर्शकों को हंसा-हंसा कर किया लोटपोट

उदयपुर। हास्य के क्षेत्र में शहर उभरती नन्हीं प्रतिभा 7 वर्षीय हिरेन जोटवानी ने आज से स्टार प्लस पर प्रारम्भ हुए ग्रेट इण्डियन लाफ्टर चैलेंज सीरियल के प्रथम एपिसोड मे ही दर्शकांे को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। हिरेन प्रथम दिन ही जज अक्षयकुमार का दुलारा बन गया।

सीरियल के मेंटर जाकिर खान, मल्लिका दुआ और हुसैन दलाल है। शो को होस्ट एले इवाराम कर कर रही है। उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान से इस सीरियल के लिये चुने जाने वाले उदयपुर के एक मात्र हिरेन है। यह पहला अवसर है जब हिरेन टॉप 40 मे पंहुचा है।
इससे पूर्व हिरेन ने सोनी टीवी के शो सबसे बडा कलाकार में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। हिरेन की माता मिनाक्षी जोटवानी का कहना है कि हिरेन को लोगों को हसंाना बहुत पसन्द है। हिरेन कॉमेडियन होने के साथ साथ सा भारत के सबसे युवा वेंत्रिलोक्विस्ट भी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply