Header Banner

राजस्थान के पहले टाइटल बेल्ट जीतने वाले तजेंद्र का सम्मान

BY — September 30, 2017

दिसंबर में जाएंगे जापान

उदयपुर। जम्मू कश्मीर में गत दिनों हुई राष्ट्रीय एमेच्योर एन्ड प्रोफेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ने वाले उदयपुर के तजेंद्र सालवी का गत रात्रि मेवाड़ सेना की ओर से जगदीश चौक में सम्मान किया गया। सम्मान पूर्व विधायक सज्जन कटारा ने किया। तजेंद्र ने नकद पुरस्कार के साथ दो स्वर्ण और टाइटल बेल्ट जीते थे।

तजेंद्र ने बताया कि अब दिसंबर में वे जापान जा रहे हैं जहां विश्व स्तरीय लड़ाकों से उनका मुकाबला होगा। टाइटल बेल्ट जीतने वाले राजस्थान के वे पहले प्रोफेशनल फाइटर हैं। इससे पहले राजस्थान के किसी खिलाड़ी ने टाइटल बेल्ट नही जीते।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply