125 रक्तदाओं ने किया रक्तदान

BY — October 1, 2017

उदयपुर। विजय जैन युवक परिषद द्वारा धूलकोट चौराहा स्थित राजेन्द्र सूरी मन्दिर परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 125 सदस्यों जरूरतमंदो के लिये रक्तदान किया एवं 150 सदस्यों ने रक्त परीक्षण कराया।

परिषद के सचिव डॉ. गजेन्द्र सामर ने बताया कि परिषद द्वारा प्रतिवर्ष आचार्य श्री विजयराज मसा के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह परिषद की ओर से 8 वां विशाल रक्तदान शिविर था। शिविर में अशेाक लोढ़ा, अशोक कोठारी ने 57-57 वीं बार तथा परिषद के अध्यक्ष विजय सेठिया रक्तदान किया।
इस अवसर पर बिग फीट न्यूट्रिशिन सेन्टर की टीम ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों का निःशुल्क फिटनेस की जांच की। इस अवसर पर डॉ. रणजीत वजावत, अभय चतुर,सुनील लुणावत,संजय तलेसरा, राजेश मेहता,सहित अनेक लागों का सराहनीय योगदान रहा तथा डिसाईड वाशिंग पाउडर की ओर से गिफ्ट हेम्पर प्रदान किये गये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *