Header Banner

माहेश्वरी बन्धुओं के लिये डिस्काउन्ट कार्ड लान्च

BY — October 1, 2017

उदयपुर। उदयपुर नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा समाज बंधुओं के लिए डिस्काउंट कार्ड आज श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित एक समारोह में समाजजनों के लिये एक डिस्काउन्ट कार्ड लॉन्च किया। समारोह के मुख्य अतिथि वी.पी.राठी थे।

संगठन अध्यक्ष राकेश काबरा ने बताया कि इस कार्ड को उदयपुर के प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठान, हॉस्पिटल, डाइग्नोस्टिक सेंटर्स, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर से जोड़ा गया है। सचिव हितेश भदादा ने बताया कि समाजजनों द्वारा नाम लिखाये जाने पर ही उन्हें यह कार्ड प्रदान किया जाएगा। कोषाध्यक्ष हेंमत देवपुरा ने समारोह में कार्ड धारकों को अतिथि के हाथों कार्ड प्रदान करवाय गये। प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिये संयोजक भरत बाहेती का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समारोह को संबोधित करते हुए वी.पी.राठी ने कहा कि इस युवा संगठन ने समाजहित में सभी के हित की बात सोचते हुए एक नया इनोवेशन किया है जो अन्य समाज के लिये प्रेरणादायी होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply