Header Banner

620 मरीजों ने करवाई दांतों की जांच

BY — October 14, 2017

उदयपुर। गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पेसिफिक डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेन्टर, भीलों का बेदला एवं डायमंड ग्रुप की ओर से राजसमंद में निशुल्क दंत चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. संदीप जैन, डॉ सौमेन्दू मैती एवं डॉ कपिल नलवाया एवं अन्य चिकित्सको की टीम ने 620 से भी अधिक रोगियों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान 200 से अधिक रोगियों की ब्लड शुगर की जांच भी की गई। मरीजों की निशुल्क दांतो की सफाई के साथ साथ एक्सरे भी किए गए। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क टूथ पेस्ट एवं टूथ बु्रष भी वितरित किये गए। मरीजों को दांतों के सम्बन्धित बीमारीयों से बचने के बारे में भी जागरूक किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply