बच्चों की हस्तशिल्प कार्यशाला

BY — October 14, 2017

उदयपुर। दीपावली त्यौहार के शुभ अवसर पर द यूनिवर्सल स्कूल फतेहपुरा में हस्तशिल्पी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें-नन्हें बच्चों ने दीये एंव रंगोली बनायी। कार्यशाला का उदघाटन सर्व धर्म मैत्री संघ अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्राचार्या अनुभा माथुर ने बताया कि आज करीब 800 बच्चों को दीये और दिवाली कार्ड बनाने सिखाये गये और उनकी प्रदर्शनी भी लगाई गई। बच्चों और उनके अभिभावकों ने प्रदर्शनी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों को सिखाया गया कि कैसे अपने परिवार वालों और मित्रों के यहाँ खुद का बनाया कार्ड ले कर जाये और गिफ्ट प्रदान करे। इससे बच्चों में एक उत्साह बन गया दीपावली त्यौहार धूम-धाम से मनाने का। उपप्राचार्य शमशाद खान ने सभी बच्चों को दीपावली स्वीट खिलाई।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *