Header Banner

दुबई सम्मेलन में भाग लेने 50 सदस्यीय दल रवाना

BY — October 25, 2017

उदयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन दसा नरसिंहपुरा संस्थान उदयपुर द्वारा दुबई में आयोजित होने वाले प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु आज 50 सदस्यों एक दल को हिरणमगरी से. 11 स्थित आदिनाथ भवन से तिलक लगाकर उपरना ओढ़ाकर भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी केा भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत एवं अशोक शाह थे। संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री एवं भ्रमण संयोजक चेतन मुसलिया ने बताया कि इस दल में संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन, राजेनद्र प्रसाद कोठारी, सुमतिचन्द्र जैन,ऋषभदेव के रमेश चन्द्र कोठारी, खान्ूद कोलोनी बांसवाड़ा के मांगीलाल मेहता, खेरवाड़ा के पारस कुमार पंचोली, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा लक्ष्मीदेवी बोहरा, सुन्दरलाल कीकावत,दिल्ली राज्य प्रमुख डॉ. महावीर जैन, भीण्डर के भंवरलाल पचोरी, बंासवाड़ा के बदामीलाल वोरा, ऋषभदेव के कान्तिलाल सुरावत, अशोक गोदड़ोत, गेंदालाल फान्दोत, श्यामलाल लुणदिया, सुन्दरलाल लालावत,पारसमल मुसलिया नवानिया, सुमतिलाल वोरा लोहारिया, चंादमल पंचोली शािमल थे। दल में 22 महिलाएं भी साथ गई।
चेतन मुसलिया ने बताया कि दल 26 अक्टूबर को प्रातः शारजंहा हवाई अड्डे पर उतरेगा जहंा दुबई व्यापारी एवं कार्यक्रम मुख्य संयोजक महेन्द्र भाई बारोड़,सुबोध भाई,पदम जैन एवं अन्य प्रमुखगणों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
कुन्तीलाल जैन ने बताया कि सम्मेलन 27 अक्टूबर को दुबई स्थित दिगम्बर जैन ज्ञानशाला में प्रातः साढ़े दस बजे आयोजित होगा। जिसमें यहंा से गये समाजजनों के अतिरिक्त वहंा के समाजगण भी भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान दल के सदस्य दुबई,शारजहंा,आबूधाबी, एवं बड़ दुबई के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके अलावा वहंा की संस्कृति,रहन-सहन, एवं विशेष रूप से शिक्षा व व्यापार जगत में उन्नति,रोजगार की संभावनायें, महिलाओं की भागीदारी आदि अनेक विन्दुओं का अध्ययन किया जायेगा। समारेाह को अतिथियों ने भी संबोधित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply