Sun, September 27, 2026
Header Banner

एक स्थान पर बने वृद्धाश्रम एवं अनाथाश्रम

BY — October 25, 2017

दोनों को मिलेगा परस्पर सहयोग, शहर में इनरव्हील बनायेगा 6 राजकीय स्कूलों को हैप्पी स्कूल

उदयपुर। इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सुनीता जैन ने कहा कि जहां भी वृद्धाश्रम या अनाथश्रम का निर्माण हो वहां दोनों एक साथ बनें ताकि उम्र के उस पड़ाव में बच्चों का तो बच्चों को अपने भविष्य को लेकर बड़ों के अनुभव एवं मार्गदर्शन का परस्पर सहयोग मिल सके।

वे इनरव्हील क्लब की आधिकारिक यात्रा पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जीवन में आये हैं, समय कम है और अपने सेवा कार्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। सिर्फ एक वर्ष के लिए चेयरमैनशिप मिली है। इस दौरान जिन्दगी भर के सपने पूरे करने हैं। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना है और उन्हें सेवा कार्यों से जुड़ना है।
उन्होंने कहा कि उदयपुर में कदम रखते ही सेवा कार्यों का आगाज हो गया। सुबह यहां पहुंचे और रेलवे स्टेशन पर ममता आहार गृह का शुभारम्भ किया। सत्र शुरू हुए चार माह पूरे नही हुए लेकिन जो कार्य इनरव्हील ने अब तक किये, सराहनीय हैं।
रोटरी ने मिशन लिया और इनरव्हील ने पार्टनर बनकर वो मिशन पूरा किया। पोलियों इसका जीवंत उदाहरण है। लिटरेसी मिशन में भी हम हैप्पी स्कूल बनाने की ओर अग्रसर हैं। एटीट्यूड अच्छा रखें, कांफिडेंस डबल रखें। काम अपने आप होंगे।
डिस्ट्रिक्ट सचिव रचना सांघी ने कहा कि कुछ क्लब्स ने डिस्ट्रिक्ट में पौधरोपण किये तो कुछ ने लक्ष्य लिया है। उन्होंने अब तक पूरे डिस्ट्रिक्ट में हुए विभिन्न कार्यों का ब्यौरा दिया। डीफ एन्ड डम्ब बच्चों के लिए जरूर कुछ करें। गांधीधाम का इनरव्हील क्लब इस ओर बहुत काम कर रहा है। उन बच्चों को शेफ के सान्निध्य में सलाद काटना, हल्का फुल्का ब्रेकफास्ट और अब मेन मीनू बनाना सीख रहे हैं।आज वे आत्मनिर्भर हैं और अपने बल पर काम कर रहे हैं। जितनी ताकत स्त्रियों में होती है ये तो दुनिया जानती है।
प्रारम्भ में स्वागत उद्बोधन में क्लब अध्यक्ष शीला तलेसरा ने कहा कि तजुर्बा और तरुणाई के संगम इस क्लब के सेवा कार्य बताने की जरूरत नही है। आधिकारिक यात्रा सिर्फ औपचारिकता मात्र नही बल्कि हम अपने कार्यों में और प्रोत्साहित हों तथा जनता को अधिक से अधिक लाभ दे पाए। संख्या में भी वृद्धि की है लेकिन वर्तमान सदस्यों को अपना शक्ति स्रोत बनाये रखा है। इस वर्ष में नारी सशक्तिकरण और महिला शिक्षा पर काम करना हमारा मुख्य ध्येय रहेगा। 6 हैप्पी स्कूल बनाने का लक्ष्य लिया है। 2 तैयार हैं। तीसरे में काम चल रहा है।
महिला सरपंचो का होगा सम्मेलन-शीला तलेसरा ने बताया कि क्लब द्वारा शीघ्र ही महिला सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा ताकि उन्हें अपने अधिकारों, सुविधाओं की जानकारी मिल सके। प्रतिमाह मेडिकल कैम्प, बालिकाओं के लिए स्वसुरक्षा कैम्प, वृद्धाश्रम पर भी कार्य किया जाएगा। बच्चे को मां का दुग्धपान कराने के लिए हमने रेलवे स्टेशन पर फीडिंग गृह का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट को हम स्वावलंबी बनाना चाहते हैं।
क्लब सचिव देविका सिंघवी ने कहा कि चार माह में हेल्थ अवेयरनेस कैम्प, विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वार्ता, स्कूलों में भेंट की गई विविध वस्तुएं आदि की जानकारी दी। आशा तलेसरा ने भी जानकारी दी।
गत दिनों आयोजित पोस्टर स्पर्धा के विजेता डीफ एन्ड डंब बच्चों को सम्मानित किया गया। ये बच्चे शहर के विभिन्न संस्थाओं प्रयास संस्थान आदि से आये थे। नेत्रहीन होने के बावजूद ब्रेल लिपि से निबंध लिखने पर विशेष पुरस्कार दिया गया।
सेवा कार्यो में सहयोग के लिये सदस्याओं नीता महाजन, अनुपम खमेसरा, वीना सिंघवी, नीना मारू, स्नेहलता साबला, प्रेम दोषी, नीना सिंघवी, नंदिता चौकसी, मंजू मोदी, कविता बड़जात्या, कमला जैन, प्रभा सिंघवी, रजनी नाहर, प्रभा डूंगरवाल, आशा सुराणा, पंकज मट्ठा, कांता नेभनानी, मंजू खतुरिया, किरण कोचर, उषा सिंघवी, कल्पना नलवाया, शकुंतला धाकड़, विजयलक्ष्मी जोधावत, आशा कटारिया, आशा तलेसरा, आशा खतुरिया, रेखा भाणावत, आशा कुणावत, अरुण जावेरिया, कुसुम, शैल, बृजराज सिंह, इंद्रा मुरडिया आदि का सम्मान किया गया। मीतू कावड़िया का विशेष सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष दर्शना सिंघवी ने आभार जताया।
क्लब एडिटर रीटा महाजन ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन और सचिव के हाथों बुलेटिन का विमोचन करवाया। क्लब में नई 11 नई सदस्याओं साधना बाबेल, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया आदि का पिन लगा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। आरम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया। संचालन निराली जैन ने किया। अन्य रोटरी क्लब के अध्यक्षों का स्वागत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply