Header Banner

निकिता को मिला दीपावली क्वीन का ताज

BY — November 6, 2017

उदयपुर। लायन्स क्लब नीलांजना द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह समोरबाग स्थित अरावली रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्षा प्रियंका तलेसरा ने बताया कि अनेक प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सोलह श्रृंगार नामक प्रतियोगिता में दीपावली क्वीन का ताज निकिता रामनानी को मिला। रनर अप पूनम भदादा एवं द्वितीय रनर अप रेखा जैन रही। उन्होेंने बताया कि रंगोली एवं आरती थाल सजाओं प्रतियोगिता में पूनम भदादा प्रथम एवं आशा कोठारी द्वितीय, ईश वंदना, ग्रुप डांस एवं एकल डांस में रेखा जैन, पूनम भदादा,भारती जैन, निकिता रामनानी, भावना आदि की सराहनीय प्रस्तुति रही। विजेताओं को रीजन चेयरपर्सन संजय भण्डारी, एंव जोन चेयरमेन अनिता सुराणा ने पुरूस्कार प्रदान किये। संचालन ऋतु मारू ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply