उदयपुर की आराध्या फोटोजनिक फेस ऑफ इण्डिया

BY — November 6, 2017

उदयपुर। अपेक्स एएमआई संस्था द्वारा आयोजित फोटोजनिक फेस ऑफ इण्डिया-2017 ऑन लाईन प्रतियोगिता का खिताब उदयपुर की आराघ्या राव को मिला।

संस्था के निदेशक गोपाल गायरी ने बताया कि इस ऑनलाईन प्रतियोगिता में उदयपुर, जयपुर, दिल्ली, मुंबई व बैंगलोर की प्रतिभागियों ने ऑन लाइन भाग लिया। जिसमें फेसबुक व इंस्टाग्राम फोटो को किये गये लाइक्स और शेयर के आधार मिले वोट की गणना की गई। गोपाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय ज्यूरी प्रियंका गांधी, मीडिया मेनेजर मनीष द्वारा 5 नवम्बर शाम 5 बजे की गई गणना में उदयपुर की आराध्या राव को मिले सर्वाधिक वोट के आधार पर उक्त खिताब दिया गया। गोपाल ने बताया कि विजेता राव को अगले फैशन शो मिस्टर एण्ड मिस मॉडल ऑफ राजस्थान में मंच पर टाईटल, सर्टिफिकेट और गिफ्ट हेम्पर से सम्मानित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सब केटेगरी किड्स में रिद्धी गायरी, मिस में खुशी ओस्तवाल, मिस्टर में कबीर अगवानी तथा मिसेज में मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान में 2017 रह चुकी अंजली भावसार को विजेता घोषित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *