भारतीय टीम का नेतृत्व करने जापान रवाना हुए कूडो खिलाड़ी

BY — November 9, 2017

कूडो एशियन कप-2017

उदयपुर। जापान के सेन्दाए शहर में आयोजित की जा रही कूडो एशियन कप-2017 में भाग लेने के लिये भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए आज शहर से दो कूडो खिलाड़ी अक्षय कुमार अवार्ड कूडो अवार्ड से सम्मानित एवं राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता सेन्साए विपाश मेनारिया एवं नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सेम्पाए सुश्री प्रतिभा राठौड़ महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से जापान के लिये रवाना हुए।

हवाई अड्डे पर शहर के प्रंशसकों ने मेडल जीतने के साथ स्वदेश लौटने की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। प्रतियोगिता 15 नवम्बर तक आयोजित होगी। अन्तर्राष्ट्रीय कूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के उत्तर भारत के निदेशक एवं राजस्थान कूडो संघ के अध्यक्ष व मुख्य प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया ने बताया कि भारत की 22 राज्यों सर्वश्रेष्ठ टीमों के कठिन प्रशिक्षण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद चयन समिति के सोशिहान मेहुल वोरा एवं अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम इंडिया में उपरोक्त दोनांे खिलाड़ियों का चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि विपाश मेनारिया सीनियर वर्ग की 240 पीआई केटेगरी एवं सुश्री राठौड़ सीनियर महिला वर्ग की 230 पीआई केटेगरी में प्रतिद्धंद्धी के समक्ष चुनौती रखेंगे। उल्लेखनीय है कि इण्डिया टीम के समक्ष एशिया के जापान एवं रूस सहित 6 मुख्य देशों के वर्ल्ड चेम्पियन्स यूएफसी रेंक्स के फाईटर्स चुनौतियां रखने के बावजूद अक्षयकुमार को भारतीय टीम पर पूर्ण विश्वास है कि वह मेडल जीत कर ही देश लौटेगी। हवाई अड्डे पर राजस्थान कूडो के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी राजकुमार मेनारिया, अनुराग भटनागर (जिम्नास्टिक संघ),भूपेश याज्ञनिक, अनिल देवपुरा, सुधीर उदयवाल (कामेट ग्रुप),शानदाई संजय व्यास, शानदाई जयेश पटवा (कुडो संघ) परिवार सदस्यों एवं मित्रगणांे ने दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया एवं अभिनंदन कर देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *