बाल शोषण के विरूद्ध राउण्ड टेबल चला रहा अभियान

BY — November 10, 2017

उदयपुर। राउण्ड टेबल इडिया एवं उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल 125 के संयुक्त तत्वावधान में बाल शोषण के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की आज अम्बामाता स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं कक्षा तक के बच्चों को जानकारी दी गई। इसमें 720 बालिकाएं मौजूद थी।

राउण्ड टेबल इण्डिया के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना भी है। महिला एवं पुरूष सदस्यों ने एक-एक कक्षा में जाकर बच्चों को बाल शोषण के बारे में लेक्चर के साथ ही वीडियो के माध्यम से बताया। गुड टच एवं बेड टच थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों से कहा गया कि अगर आपके साथ किसी भी तरह की छेड़-छाड़ या भेद-भाव हो तो आप बिना डरें और बिना झिझक के अपने स्कूल के शिक्षकों को बताएं, या अपने परिजनों को जानकारी दें। इसके अलावा आप 1098 नम्बर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस जागृति अभियान में राउण्ड टेबल इडिया के सभी महिला-पुरूष सदस्य शामिल थे। इस आयोजन में हेलन ओ ग्रिडी संस्था का भी सहयेाग रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *