लक्ष्यराजसिंह का सम्मान

BY — November 10, 2017

उदयपुर। लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा लक्ष्यराज सिंह को उनके द्वारा क्रिकेट प्रेमी, पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के कारण उनका सम्मान किया गया।

सोसायटी सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि सोसायटी द्वारा आगामी 10 दिसम्बर को आयोजित किये जा रहे तीसरे सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक शादी सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। लक्ष्यराजसिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस सामूहिक विवाह में अवश्य भाग लेंगे।
अगवानी ने बताया की शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सबका साथ सबका विकास को देखते हुए एक ही मंच पर सद्भावना सभी धर्मो की नजर आती है। भारत की अखण्डता एकता की मिसाल उदाहरण है। संयोजक साईना बानो ने बताया कि सभी धर्मो और समाज के रिश्ते बनाये जाते है। इस अवसर पर मुस्तफा रजा,सलीम हुसैन,शमीम बानो साईना बानो आदि मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *