Header Banner

अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज को मिला पुरूस्कार

BY — November 12, 2017

इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से आयोजित समारोह

उदयपुर। इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से नई दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आज आयोजित हुए एक भव्य समारोह में दिगम्बर जैन मुनि अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज उनके सानिध्य में बने विश्व रिकॅार्ड सहित अनेक रिकाॅर्ड पर सम्मानित किया गया।

उनका यह सम्मान अन्तर्मना पद्म प्रभु गुरू भक्त उदयपुर के अजय जैन, कोलकाता के संदीप जैन एवं नागपुर की निधि पाटनी ने प्राप्त किया। अजय जैन ने बताया कि वर्ष 2015 में महाराज की निश्रा में नागपुर में श्रावकों द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राखी बनाकर बनाये गये विश्व रिकॉर्ड, वर्ष 2016 में बैंगलोर में आयोजित चातुर्मास में विभिन्न कार्यो के कारण 15 रिकाॅर्ड प्राप्त हुए। जैन ने बताया कि इंडिया बुक आॅफ रिकाॅर्ड ने वर्ष 2018 के लिये देश के टॉप 100 रिकॉर्डमें महाराज के तीन रिकाॅर्ड को क्रमशः 4, 27 एवं 40 वां स्थान देकर समाज को गौरवान्वित किया है। महाराज की ओर से आज समाज के तीन सदस्यों ने उक्त सम्मान महाराज की ओर से ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि अन्तर्मना प्रसन्न सागर महाराज देश के ऐसे प्रथम दिगंबर संत है जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर ,एशिया बुक अॅाफ रिकॅार्ड सहित विश्व की अनेक संस्थाओं के सीईओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। महाराज वर्तमान में जयपुर में प्रवासरत है। जहंा वे 186 दिन तप साधना में 153 दिन के उपवास पर है वहंा पर कुल 33 पारणे होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply