Header Banner

लक्ष्मीलाल चण्डालिया की देह आरएनटी को दान

BY — November 12, 2017

उदयपुर। समाज सेवी एवं लायन्स क्लब लेकसिटी,महावीर इन्टरनेशनल एवं विज्ञान समिति के वरिष्ठ सदस्य 76 वर्षीय लक्ष्मीलाल चण्डालिया की देह को आज उनके परिजनों ने 500 से अधिक लोगों की मौजूदगी में आरनटी मेडीकल काॅलेज को दान की। मेडीकल काॅलेज को इस वर्ष की यह 11 वीं देह प्राप्त हुई है।

परिजनों ने बताया कि लक्ष्मीलाल चण्डालिया की अंतिम ईच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उनकी देह को मेडीकल काॅलेज के विद्याथर््िायों के शोध के लिये दान कर दी जाय। उनकी देह को एनाटोमी विभाग के डाॅ. घनश्याम गुप्ता ने प्राप्त की। इस अवसर पर महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष बी.एल.खमेसरा,आर.क.ेचतुर,के.पी.तलेसरा,विज्ञान समिति के के.एल.कोठारी,लायन्स लेकसिटी के अध्यक्ष एस.एस.मेहता प्रमोद चैधरी,अशोक खुर्दिया ने लक्ष्मीलाल की देह पर पुष्पचक्र चढ़ा कर उन्हें श्रृद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर शहर के चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट सहित अनेक अनेक गणमान्य नागरिकों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें हार्दिक श्रृद्धांजली अर्पित की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply