Header Banner

पीआईएचएम में क्रिकेट स्पर्धा का समापन

BY — November 12, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान की तरफ से आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन पेसिफिक मैदान में हुआ। समापन पर मुख्य अतिथि महिमा बिरला निदेशक पेसिफिक कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट, खेल शंकर व्यास निदेशक फिजिकल कॉलेज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार शरद कोठारी, निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया, सप्राचार्य जेकब जॉन, सेक्रेटरी स्पोर्ट बोर्ड जोगेन्द्र सिंह एवं अन्य महाविद्यालयों के निदेशक, संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें से पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान और पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिज़िकल कॉलेज की टीमों का फाइनल में प्रवेश हुआ। जिसमें से पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिज़िकल कॉलेज की टीम के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजयीं हुए और पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेन्ट की टीम ने रनर अप का खिताब जीता। उपस्थित अतिथिगण द्वारा विजेताओं को पुरूस्कार पारित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply