Header Banner

दिगम्बर जैन महासभा में ओमप्रकाश गोदावत अध्यक्ष

BY — November 27, 2017

उदयपुर। दिगम्बर जैन महासभा के चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें जिलाध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश गोदावत एवं महामंत्री के रूप में शेखर जेतावत चुने गये।

गोदावत ने बताया कि चुनाव में उपाध्यक्ष के रूप में अजित गोदड़ोत, मंत्री पारस कोठारी, संयोजक प्रितेश वगेरिया, कोषाध्यक्ष शैलेष मुगेड़िया, संगठन प्रभारी प्रदीप चित्तौड़ा, आसपुर के कमल प्रकाश चन्दावत, खेरवाड़ा के राकेश शाह, उदयपुर श्रवण कवेलिया, केशरियाजी के राकेश भवरा, कोल्यारी के चन्द्रपकाश जावरिया, खाखड़ के राजकुमार धन्नावत तथा झाड़ोल के पंकज गोदावत का मनोयन किया गया। गोदावत ने बताया कि नव मनोनीत कार्यकारिणी जैन धर्म से संबंधित पठन-पाठन, जिनवाणी संरक्षण कार्य करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply