Header Banner

परिधि भटनागर मिसेज इण्डिया क्वीन-2017

BY — November 27, 2017

रनरअप रही थी अपेक्स एएमआई की मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान में

उदयपुर। पिछले दिनों उदयपुर में एपेक्स एएमआई द्वारा आयोजित मिस एण्ड मिसेज ब्यूटी ऑफ राजस्थान में रनर अप रही चित्तौड़गड़ की परिधि भटनागर ने कल दिल्ली में आयोजित मिसेज इण्डिया क्वीन-2017 का खिताब जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया।

एपेक्स एएमआई के निर्देशक गोपाल गायरी ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता रही परिधि ने दो अन्य सब टाईटल मिसेज ब्यूटी विद परपज़ और मिसेज कंसोनिलिटी 2017 का भी खिताब जीता। एपेक्स एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो देश-दुनिया में आर्टिस्ट के टेलेन्ट को दिखाने का मार्ग दिखाता है। अपेक्स का यही उद्देश्य है कि कलाकार आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें।
अपेक्स की प्रियंका गांधी ने बताया कि आने वाले समय में अपेक्स एएमआई द्वारा आयोजित किये जाने वाले मिस्टर एण्ड मिस मॉडल ऑफ राजस्थान में जितने भी प्रतिभागी भाग लेंगे उनमें से एक प्रमिभागी को अपेक्स इन्टरनेशनल पेजेन्ट में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा जिसमें विश्व के 86 देश भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता मार्च 2018 में आयोजित होगी। मिस्टर एंड मिस मॉडल ऑफ राजस्थान के लिये रजिस्ट्रेशन अपैक्सएएमीआइ.कॉम पर किये जा सकते है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply