Header Banner

सीए परीक्षा में अब डिजिटल मार्किंग शुरू

BY — December 12, 2017

उदयपुर। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउन्ट्स ऑफ इंडिया द्वारा ली जाने वाली सीए की परीक्षा में अब डिजिटल मार्किंग की व्यवस्था शुरू की है। इससे परीक्षाओं के रिजल्ट में पहले से अधिक पारदर्शिता रहेगी।

आईसीएआई द्वारा अब सीए विद्यार्थियों के परीक्षाआंे की मूल कॉपी अपने पास रखते हुए परीक्षकों के पास उसकी स्केन कॉपी इन्टरनेट के जरिये भेजी जाएगी, ताकि मूल कॉपी में किसी तरह का बदलाव, हेरफेर या तथ्यों के साथ किसी प्रकार छेड़छाड़,संभव नहीं होगा। यह पद्धति गत वर्ष नवम्बर माह में आयोजित की गई परीक्षाओं में लागू की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply