Header Banner

कश्मीरी ड्रायफ्रूट के उत्पाद गुणवता के कारण बना रहे अपनी पहिचान

BY — December 12, 2017

कश्मीर के हालात एवं कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर

उदयपुर। कश्मीर में अखरोट,बादाम एवं केसर की खेती करने वाले मोहम्मद आमिर ने बताया कि कश्मीर के ड्रायफ्रूट अपनी गुणवत्ता के कारण हर घरों में अपना स्थान बना रहे है। टाउनहॉल में राज्य स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगे मात्र 3 दिन हुए लेकिन वंहा की कश्मीर मामरा बादाम समाप्त हो गयी है।

मोहम्मद आमिर ने बताया कि कश्मीर में वहंा के हालात के चलते जहंा गत वर्ष कारोबार में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी वह अब लगभग समाप्त सी हो गयी है। वहंा इस वर्ष हालात एवं कारोबार गत वर्षो की अपेक्षा काफी बेहतर हुआ है। गत वर्ष बारीश के असामान्य होने के कारण केसर की पैदावार में गत 20 प्रतिशत की कमी आयी थी।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस मेले में ये कश्मीर से अखरेाट, मामरा बादाम,मुनक्का,शिलाजीत, केसर,ओर्गेनिक बादाम तेल, आर्गेनिक अखरोट तेल,अंजीर, कश्मीर राजमा,कश्मीर काहवा चाय के अलावा इस वर्ष दो नये प्रोडक्ट ब्लैक बेरी,क्रेन बेरी ड्रायफ्रूट को जनता द्वारा पसन्द किया जा रहा है। कश्मीर के जंगलों में पैदा होनेे वाले ड्रायफ्रूट को अमेरीका कल्टीवेट कर रहा है।
खादी उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि इन कश्मीरी उत्पादों को जनता द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है जिस कारण ये अपनी अलग पहिचान बना रहे है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply