खादी प्रदर्शनी अंतिम तीन दिन, बिक्री पहुंची 90 लाख

BY — December 20, 2017

उदयपुर। टाउनहॉल में आयोजित की जा रही खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता से मिल रहे समर्थन के चलते मेले की बिक्री 90 लाख पार कर गई है।

खादी एवं उप निदेशक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि मेले में प्रसिद्ध कश्मीरी उत्पादों ने जनता को बेहतर गुणवत्ता से परिचय कराया है। प्रदर्शनी में सूती खादी के उत्पाद कोटिंग एवं शर्टिंग,दरी,खेश,जाजम,सलवार सूट,टेबल कवर,सहित अनेक उत्पादों पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित छूट प्रदान की जा रही है। इसके अलावा उनी खादी में जैसलमेर, बाडमेर,आमेट, देवगढ़ के कम्बल, उदयपुर संभाग के उत्पादित मेरीनों, देशी कम्बल, जेन्ट्स, लेडिज शॉल, कार्डिगन,वूलन हॉजरी शॉलें के साथ-साथ रेशमी एवं सिल्क खादी के उत्पादों रीड सिल्क,टसर पेपर सिल्क, मंूगा सिल्क, सिल्क की साड़िया प्रिन्ट एवं जरी बॉर्डर,रेशमी बॉर्डर,प्लेन सिल्क उत्पाद जनता को लुभा रहे है।
गौड ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के खादी उत्पादों सूती खादी पर 25 प्रतिशत, उनी खादी एवं कम्बल पर 25 प्रतिशत, पोलिस्टर खादी पर 20 प्रतिशत,रेशमी खादी पर 20 प्रतिशत छूट दी जा रही है।
संयोजक पप्पू खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में पहली बार कश्मीरी से भगा ले रही ग्रामोद्योग इकाईयंा लेदर से बने उत्पाद एवं कश्मीर प्रसिद्ध ड्रायफ्रूट्स ले कर आयी है। इसके अलावा ग्रामोद्योग इकाईयों में स्टील के फर्नीचर,दक्षिण भारत के जूट के पायदान,महिला मण्डल के उत्पादों के तहत अचार, मसालें, पापड़ा, नमकीन, साबुन,शेम्पू, अगरबत्ती,मोलेला की मिट्टी के खिलौने,बांसवाड़ा के तीर कमान भी उपलब्ध है। साथ ही प्रदर्शनी में तेलघाणी इकाईयों द्वारा तेल निकालने का लाइव प्रदर्शन भी किया जा रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *