कृष्णा मिस पनिहारिन

BY — December 20, 2017

गुरुनानक गर्ल्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव

उदयपुर। गुरूनानक कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव मिस पनिहारिन का सांस्कृतिक व पारंपरिक कार्यक्रम बुधवार को मिस पनिहारिन के चयन के साथ सम्पन्न हुआ।

विभिन्न चरणों की प्रतिस्पद्धाओं के पश्चात घोषित परिणामों के तहत मिस पनिहारिन का ताज कृष्णा मेनारिया को पहनाया गया। प्रथम उपविजेता अवि भण्डारी, द्वितीय उपविजेता रूचिका चौबीसा व सांतवना पुरस्कार कोमल गहलोत व उर्मीला मेनारिया को पुरस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. अनुराधा मालवीय व सहप्रभारी डॉ. मीनल कोठारी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा थे। विशिष्टा अतिथि विश्वविद्यालय के चीफ प्रोटेक्टर प्रो. इशाक मोहम्मद कायमखानी, समाजसेवी डीएस पाहवा, के.एस. गिल, अमरपालसिंह पाहवा, मोहिन्दर पाल सिंह लिखारी, सतनाम सिंह, जी.एस. बेदी, अमरजीत सिंह चावला थे। प्राचार्य प्रो. एन.एस. राठौड़ व छात्रासंघ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मिस पनिहारिन चयन की विभिन्न प्रतिस्पर्द्धाएं हुई, जिसमें इन्ट्रोडक्शन, प्रश्नोत्तरी, टेलेन्ट आदि मुख्य् थीं। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पारम्परिक परिधानों में सजी-धजी प्रतिभागियों ने टेलेन्ट प्रतिस्पर्द्धा में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षैत्र में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी से समाज में एक सकारात्मक पहल का संचार हुआ है। छात्रा शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कई नवाचारों का प्रयोग किया गया है। छात्राओं की प्रतिभाओं को परिष्कृत व विकसित करना जरूरी है। इशाक मोहम्मद कायमखानी ने सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में मौलिक प्रतिभा को विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जे.पी. शर्मा ने मेरिट सहित विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक सहप्रभारी डॉ. मीनल कोठारी ने बताया कि 22 दिसम्बर को महाविद्यालय में विदाई समारोह होगा। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद पुरस्कार वितरण किए जाएंगे। बुधवार को मिस पनिहारिन कार्यक्रम की निर्णायक प्रो. सुधा चौधरी, प्रो. मुक्ता शर्मा, प्रो, सरिता माथुर थी। संचालन डॉ. रेखा तिवारी व अनिल चतुर्वेदी ने किया व धन्यवाद उपाचार्या डॉ. अनुज्ञा पोरवाल ने ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *