Header Banner

लक्ष्यराजसिंह इम्पीरियल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार

BY — January 15, 2018

उदयपुर। इम्पीरियल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के सलाहकार के रूप में लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने सहमति प्रदान की है।

महानिदेशक सुनील दत्ती गोयल ने बताया कि इसके अलावा ममता माहेश्वरी (सोमानी) को मेवाड़ चैप्टर (उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा एवं चित्तौड़गढ़) के संभागीय महासचिव पद पर नियुक्त किया है। लक्ष्यराज ने बताया कि इस वर्ष इम्पीरियल चैम्बर की प्रमुख गतिविधियों में राजस्थान प्रदेश को जल स्वावलम्बी बनाना, बालिका शिक्षा, डिजीटल शिक्षा, महिला रोजगार एवं युवाओं को स्व-रोजगारोन्मुखी बनाना हमारी प्राथमिकता रहेंगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान की संस्कृति व धरोहर की रक्षा करना तथा पुरानी विरासत भवनों, बावडियों एवं पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नउत्थान एवं रखरखाव के लिये तकनीकी सहायता सहित सभी प्रकार की मदद करने के प्रयास करेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply