Header Banner

मिस एण्ड मिसेज टियारा इंडिया में भाग लेने 26 को होगी रवाना होंगी प्रतिभाएं

BY — January 15, 2018

राज्य की तीन प्रतिभायें पहुंची राष्ट्रीय स्तर पर

उदयपुर। मेमोरी मेकर्स इवेन्ट मुबंई द्वारा 6 फरवरी को मुबंई में आयोजित किये जाने वाले टीन, मिस एण्ड मिसेज टियारा इंडिया प्रतियोगिता के फिनाले के लिये राज्य की तीन महिलाओं का चयन हुआ है। जो भाग लेने के लिये 26 जनवरी को रवाना होगी।

इवेन्ट की रिजनल डायरेक्टर मधु सरीन व ग्रुमिंग गुरू कोरियोग्राफर राजेश शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में उदयपुर से टीन केटेगरी के लिये शैली शर्मा, मिस टियारा के लिये आकृति मलिक एवं गंगानगर से मिसेज टियारा केटेगरी के लिये ईशा शर्मा का चयन गत 24 दिसम्बर को मेमोरी मेकर्स द्वारा उदयपुर में आयोजित किये गये राज्यस्तरीय शो में किया गया। इनके साथ ग्रुमिंग गुरू एवं कोरियोग्राफर राजेश शर्मा भी साथ जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर से टीन के लिये 5, पेटिट केटेगरी के लिये 5 मिस टियारा के लिये 9 तथा मिसेज टियारा के लिये 13 प्रतिभागी महिलायें भाग लेंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाॅलीवुड कलाकार अरबाज खान होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply