विधानसभा चुनाव में राज्य से यूथ कोग्रेस नेताओं को मिलेंगे 50 टिकिट

BY — January 17, 2018

उपचुनाव में यूथ कांग्रेस को जुटने का आव्हान

उदयपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश यूथ काग्रेस के 50 नेताओं को टिकिट दिलाया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के सभी यूथ कांग्रेस सदस्यों को प्रदेश में होने जा रहे लोकसभा एवं विधानसभा उप चुनावों में एकजुट हो कर जुटने का आव्हान किया ताकि जनता तक सरकार की विभिन्न कमजोरियों को उजागर किया जा सकें।

वे जयपुर में आयोजित राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। बैठक में भाग लेकर लौटे प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी ने बताया कि राजा बरार ने कहा कि इन उप चुनावों में जनता को यह बताया जाय की कि किस प्रकार इस सरकार ने किसान,गरीब,युवा विरोधी कार्य किया है।
उन्होंने यूथ पदाधिकारियों का आव्हान किया कि वे आमजन विरोधी सरकार को झटका दे कर कांग्रेस उम्मीदवारों को जितायें। इस दौरान राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिंडौली विधायक अशोक चांदना,युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र कादयान,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी, सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *