औद्योगिक विकास को ध्यान में रख आगे बढ़ें : अग्रवाल

BY — January 17, 2018

इन्डस्ट्रीयल टेबल कलेण्डर का विमोचन

उदयपुर। फोर्टी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना चाहिये।

वे आज लेकसिटी मॉल में आयोजित समारोह में लक्ष्मी पब्लिसिटी एण्ड डिजिटल द्वारा प्रकाशित इन्डस्ट्रीयल टेबल कलेण्डर के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। अग्रवाल ने लक्ष्मी पब्लिसिटी द्वारा अब तक औद्योगिक हित में किये गये कार्यों की भरपूर सराहना की।
विशिष्ट् अतिथि फोर्टी के संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार, मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गोधा, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण रतलिया, डायनेमिक सिक्योरिटी की मंजीत बंसल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान वैष्णव, ओपी महात्मा एवं लक्ष्मी पब्लिसिटी के विकास जोशी, स्मॉल स्केल इन्डस्ट्रीज के अध्यक्ष यशवन्तसिंह ने सुरेश अग्रवाल के साथ कलेण्डर का विमोचन किया। समारोह में विज्ञापनदाताओं गोपाल अग्रवाल, प्रेम मेनारिया, प्रवीण सुथार, अल्पेश मकवाना, विकास डागा, सीपी शर्मा का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। संचालन ओपी महात्मा ने किया। आभार विकास जोशी ने ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *