Header Banner

एकलिंगगढ आर्मी एरिया का अवलोकन

BY — January 18, 2018

उदयपुर। ऐश्वर्या काॅलेज आॅफ एज्युकेशन संस्थान के छात्र-छात्राओं ने आज आर्मी एरिया एकलिंग गढ़ का अवलोकन किया।

इस अवसर पर कर्नल दीपक रामपाल ने देश की सुरक्षा के बारंे में युवाओं के योगदान का महत्व बताया। मेजर भावना ने विद्यार्थियों आर्मी ज्वाइन करने व महिलाओं के लिए आर्मी में दी जा रही विशेष सुविधाओं के बारें में बताया। कार्यक्रम में मेजर सलीम खान ने देश की आर्मी संरचना के बारे में बताया तथा साथ ही उनकी बटालियन द्वारा जम्मू-कश्मीर में किये गए सर्च आॅपरेशन के अनुभव साझा किये।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं को आर्मी अधिकारियों द्वारा सेन्य सेवा में काम आने वाले हथियारों की जानकारी दी गयी तथा सभी को देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर काॅलेज के व्याख्याता आर.एस. देवड़ा, चेष्टा सुथार व लोकेश आमेटा भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply