Header Banner

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 300 बच्चों का परीक्षण

BY — January 20, 2018

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज हिरणमगरी से. 4 स्थित तुलसी निकेतन स्कूल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सरीन के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।

क्लब अध्यक्ष डॉ. एनके धींग ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक बच्चों का बाल रोग चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें लगभग सभी बच्चें स्वस्थ पाये गये। कुछ में सर्दी जुकाम पाया गया जिनकों दवायें दी गई। इस अवसर पर सचिव दिनेशचंद्र अग्रवाल, डॉ. निर्मल कुणावत, डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, मुनीष गोयल सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply