Header Banner

वसन्त पंचमी पर वाटर कूलर भेंट

BY — January 20, 2018

उदयपुर। माहेश्वरी महिला गौरव द्वारा वसन्त पंचमी के अवसर पर आज हिरणमगरी से. 4 स्थित पाल हनी स्कूल में बच्चों को स्वच्छ पेयजल के लिये वाटर कूलर भेंट किया।

संस्थान की सचिव आशा नरानीवाल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के लिये अनेक तरह की खेल प्रतियोगितायें आयोजित कर विजेताओं रहे बच्चों प्रथम भूमिका,द्वितीय शिवम एवं तृतीय वंशिका को पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला समाज की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी,जिला अध्यक्ष कविता बल्दवा, अध्यक्ष सरिता न्याती,मंजू गांधी,रीमा सोमानी की मौजूदगी में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। अंत में स्कूल की निदेशिका अलका माहेश्वरी ने आभार जताया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply