Header Banner

लेकसिटी के भावेश लखनऊ में बेस्ट रैम्पवॉक

BY — January 23, 2018

उदयपुर। आरके कास्टिंग से सलेक्ट हुए शहर के मॉडल भावेश पालीवाल ने लखनऊ मे आयोजित राष्ट्रीय स्तर की मिस्टर-मिस फैशनिस्टा सीजन-6 प्रतियोगिता में मिस्टर बेस्ट रैम्पवॉक का खिताब जीत कर लेकसिटी का नाम अब इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

आरके कास्टिंग सस्था के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर से चयनित 30 मॉडल ने भाग लिया उनमें से भावेश पालीवाल को रेम्प पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने पर उक्त खिताब से पुरूस्कृत किया गया। उल्ल्खेनीय है कि गत वर्ष भी इसी संस्था द्वारा आयोजित किये गये ऑडिशन में सफल रहने वाली युवती फैशनिस्टा की विजेता बनी थी। आर.क.ेकास्टिंग संस्था का उद्देश्य ही शहर के उभरते हुए मॉडल को आगे भेजना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply