अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर की फैशन डिजाइनर को मिली पहचान

BY — January 23, 2018

उदयपुर। सिंगापुर में कल हुए मिस एण्ड मिसेज इण्डिया इन्टरनेशनल रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाली देश-विदेश की मिस एवं मिसेज युवयितों एवं महिलाओं ने उदयपुर की फैशन डिजाईनर एवं वाडरोब पार्टनर सुप्रिया शर्मा के डिजाईन एवं बनाये हुए परिधान पहन कर उदयपुर को इस क्षेत्र में एक नयी पहिचान दिलाई।

रेस्मा की सुप्रिया शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जयपुर की शलिनी तोमर मिसेज इण्डिया इन्टरनेशनल खिताब से नवाजी गयी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में भारत सहित विभिन्न देशों की 35 महिलाओं ने भाग लिया। फैशन डिजाईनर एवं वाडरोब पार्टनर सुप्रिया शर्मा ने बताया कि यह पहला अवसर था, जब उन्होंने सभी प्रतिभागियों को न केवल गाउन एंव एथेनिक वियर उपलब्ध करायें वरन् उनकी डिजाइन की उन्होंने की थी। समारोह की निर्णायक उदयपुर की मिसेज यूनाइटेड नेशन रह चुकी डॉ. प्रीति पंवार सोलंकी थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *