Header Banner

दक्ष ओटो की निम्बाहेड़ा शाखा का उद्घाटन

BY — January 24, 2018

101 गाड़ियों की दी डिलीवरी

उदयपुर। महिन्द्रा ट्रक एण्ड बस डिविजन के उदयपुर के डीलर दक्ष ओटोे इंडिया प्रा. लि.के निम्बाहेड़ा स्थित मंगरोल में नयी शाखा का उद्घाटन नेशनल हेड पी.वी.सत्यनारायण ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर 101 ग्राहकों को बस एवं ट्रक की डिलीवरी दी गई।

दक्ष ओटो के निदेशक विकास श्रीमाली एवं पियूष श्रीमाली ने बताया कि नेशनल हेड के साथ जोनल हेड रमन गुप्ता,स्टेट हेड अनुराग चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलन किया। सत्यनारायण ने बताया कि इस सेन्टर पर सेलस, सर्विस एण्ड स्पेयर की सुविधा उपलब्ध है। इन्होेंने बताया कि कम्पनी ने सर्विस सपोर्ट को और मजबूत बनाया है। इस अवसर पर उन्होंने कम्पनी की भावी योजनाओं की जानकारी दी। कम्पनी इस वर्ष अपनी आईसीवी रंेज मार्केट में ला रही है। साथ ही ड्राईवरों को प्रशिक्षण देने के लिये कम्पनी ड्राईविंग इन्स्टीट्यूट भी स्थापित करेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply