यूनिवर्सल स्कूल में फोटोग्राफी कार्यशाला

BY — January 24, 2018

क्रियेटिव कैमरा इण्टरनेशनल क्लब और मोनालीसा क्लब के साझे में हुआ आयोजन

उदयपुर। क्रियेटिव कैमरा इण्टरनेशनल क्लब और मोनालिसा क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला का आयोजन आज यूनिवर्सल स्कूल में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी मेवाड़ पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंघटवाड़िया एवं मोनालिसा क्लब की अध्यक्ष पूर्णिमा जैन ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

प्राचार्या डाॅ. मधु योगी ने बताया कि आज इस कार्यशाला में कई विद्यालयों से आए बच्चों को फोटोग्राफी जर्नलिस्ट राकेश राजदीप के साथ विष्णु पालीवाल ने और मोनालिसा क्लब की माधुरी जैन, कुसुम मेहता, विकंल मोगरा, सुनिता हिंगड, प्रीति बोहरा, साधना तलेसरा ने बारीकी से फोटोग्राफी के बारें में बताया। बच्चों को कार्यशाला के बाद फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी करायी गयी। जिसमें द युनिवर्सल ग्रुप अ की खदीजा बोहरा, ग्रुप बी में मंयक साहू, ग्रुप सी में पार्थ शर्मा, ग्रुुप डी में राहुल पांडे और सेण्ट ग्रेगोरियस के सिद्धार्थ जैन प्रथम स्थान पर रहे। अन्त में सभी विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण- पत्र भी दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *