Header Banner

उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आतिशबाजी

BY — February 1, 2018

उदयपुर। अजमेर एवं अलवर लोकसभा तथा माण्डलगढ़ विधानसभा उपचुनावों में जीत पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपालकृष्ण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चेटक सर्कल पर जोरदार आतिशबाजी करते हुए राहुल गांधी जिन्दाबाद, अशोक गहलोत जिन्दाबाद, सचिन पायलट जिन्दाबाद, डा. सीपी जोशी, डा. गिरिजा व्यास के नारे लगाकर आकाश गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व डाॅ. सी.पी. जोशी को जीत की बधाई प्रेषित करते हुए एक-दुसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, सुरेश श्रीमाली, त्रिलोक पूर्बिया, मधुसूदन शर्मा, राजीव सुहालका सहित सैकडों कांगे्रस कार्यकर्ता उपसिथत थे।
सिन्धी समाज ने की आतिशबाजी
श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रतापराय चुघ, नानकराम कस्तुरी, राजेश चुघ, शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी, राहुल गखरेजा, सुरपालसिंह, हितेश कालरा, पवन तलरेजा, राजेश खत्री, गिरीश राजानी सहित अनेक सिन्धी समाज के लोगों एवं युवाओं ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply